Himachal: थाईलैंड में चमकेंगी हिमाचल की बेटियां! भारत की यूथ महिला हैंडबाल टीम में बिलासपुर की 6 खिलाड़ी शामिल

Date:

--Advertisement--

थाईलैंड में चल रही अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल फेडरेशन (IHF) की यूथ वूमेन हैंडबाल चैंपियनशिप में इस बार हिमाचल की बेटियों ने शानदार जगह बनाई है। भारत की 16 सदस्यीय टीम में हिमाचल प्रदेश की 6 खिलाड़ी शामिल की गई हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का बड़ा क्षण है।

भारत की यूथ टीम में चुनी गई हिमाचल की खिलाड़ी हैं—

कनिष्का, नेहा चौहान, पायल ठाकुर, शिवानी, वंशिका और मुस्कान।

प्रतियोगिता 22 नवम्बर तक चलेगी।

सबसे खास बात यह है कि ये सभी खिलाड़ी बिलासपुर जिले की प्रसिद्ध मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी से ताल्लुक रखती हैं, जिसने एक बार फिर अपने प्रदर्शन और प्रशिक्षण की ताकत को साबित किया है।

टीम की कप्तान भी हिमाचल से

इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि भारतीय महिला टीम की कप्तानी मुस्कान कर रही हैं, जो खुद भी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है।

बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दी बधाई

हिमाचल ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर, महासचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, एमच्योर हैंडबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रधान कुलदीप राणा, महासचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे और हैंडबाल कोच स्नेहलता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्होंने भरोसा जताया कि हिमाचल की ये बेटियां इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।