Kullu: कुल्लू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 3 तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो चरस बरामद!

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में पुलिस ने नशा तस्करों पर करारी चोट करते हुए सिर्फ 24 घंटों के भीतर तीन बड़ी कार्रवाई करके करीब 6 किलोग्राम चरस बरामद की है। भुन्तर और मनाली में हुई इन रेडों में पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच जारी है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली सफलता भुन्तर थाना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने बजौरा फोरलेन पुल के नीचे नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 किलो 148 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरेंद्र परमार (32) पुत्र महेंद्र सिंह परमार, निवासी बंजार के रूप में हुई है।

दूसरी कार्रवाई भी भुन्तर पुलिस ने ही की। त्रेहन चौक के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा जिसके पास से 550 ग्राम चरस मिली। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (28) पुत्र डीणे राम, निवासी सैंज के रूप में हुई है।

तीसरे मामले में मनाली थाना पुलिस ने होटल टियारा के पास एक युवक को चेक किया। उसके पास 235.700 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान तनुज उर्फ अब्बू (22) पुत्र जय सिंह, निवासी आनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी कुल्लू ने बताया कि तीनों तस्करों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि यह नशा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। सभी मामलों में जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।