Kangra: हिमाचल में पहली बार! टांडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 9 वर्षीय बच्चे की जन्मजात कंधे की विकृति का सफल ऑपरेशन कर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां हड्डी रोग विभाग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष शर्मा और उनकी टीम ने 9 वर्षीय बच्चे के जन्मजात कंधे की विकृति (Sprengel Deformity) का सफल ऑपरेशन कर इतिहास रच दिया। यह हिमाचल प्रदेश में इस जटिल स्थिति पर किया गया पहला सफल ऑपरेशन है।

बच्चा ऊना जिला के अंब-अंदौरा का रहने वाला है और जन्म से ही इस दुर्लभ विकृति से पीड़ित था, जो हजारों बच्चों में किसी एक में पाई जाती है। बच्चे के माता-पिता उसे शिमला और चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों तक ले गए, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

टांडा में तैनात डॉ. आयुष शर्मा ने चुनौती स्वीकार करते हुए बच्चे की तीन घंटे चली जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अब किसी प्रकार का दर्द नहीं है।

इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. शै‍ली और डॉ. भानु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन शर्मा ने पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टांडा मेडिकल कॉलेज ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

कौन हैं डॉ. आयुष शर्मा?

• एमबीबीएस — IGMC शिमला

• एमएस — ऑर्थोपेडिक्स

• एमसीएच — पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स (ऑल इंडिया में प्रथम स्थान)

• पूर्व में क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे

• सरकारी अस्पताल में पहली बार सफल कnee और hip replacement surgery करने का श्रेय

• PGI चंडीगढ़ में स्पाइन सर्जरी, बोन कैंसर, डिफॉर्मिटी करेक्शन और जन्मजात बीमारियों में उन्नत प्रशिक्षण

हिमाचल में इस तरह की सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का उपलब्ध होना प्रदेश के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।