Kangra: कांगड़ा के धीरा में खेतों में मिला पाकिस्तानी एयरलाइंस अंकित गुब्बारा, मचा हड़कंप — प्रशासन ने की जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आने वाले गांव ओचा के खेतों में पाकिस्तानी इंटरनैशनल एयरलाइंस (PIA) अंकित एक गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गुरुवार सुबह जब गांव का एक व्यक्ति खेतों से होकर जा रहा था, तो उसने वहां एक अजीबोगरीब हरे रंग का गुब्बारा देखा जिस पर “Pakistan International Airlines (PIA)” लिखा हुआ था। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी दी।

कुछ ही देर में गांव के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी दौरान गांव की एक महिला ने गुब्बारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कहा कि यह किसी की शरारत हो सकती है तथा प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

बाद में बताया गया कि वह गुब्बारा हवा के साथ उड़कर पुनः आसमान में गायब हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

प्रशासन का बयान

एसडीएम धीरा सलीम आजम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक साधारण खिलौनानुमा गुब्बारा प्रतीत हो रहा है, जिससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता में किसी प्रकार की दहशत न फैले, इसलिए संबंधित महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

एसडीएम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह या डर के माहौल से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।