Kangra: अब कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भी हुआ डिजिटल! शुरू हुई QR कोड से पेमेंट की सुविधा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 नवंबर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली (QR Code Payment System) की सुविधा शुरू की है। इस नई सेवा का शुभारंभ बैंक के प्रशासक विनोद कुमार (IAS) ने किया।

अब बैंक के ग्राहक सिर्फ अपने मोबाइल फोन से तेज़, सुरक्षित और आसान तरीके से पेमेंट कर सकेंगे। यह पहल बैंकिंग सेवाओं को आधुनिक, सुविधाजनक और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

बैंक के महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और तकनीक आधारित सेवाएं प्रदान करना है। QR कोड प्रणाली से बैंक ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को कैशलेस और सुरक्षित लेनदेन का विकल्प दे रहा है, जो प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा बैंक की सभी शाखाओं में जल्द उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से नकद रहित लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा और बैंकिंग सेवाएं और भी प्रभावी व सुरक्षित बनेंगी।

इस पहल से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और अपने ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।