आज देखिए सुपरमून का अद्भुत नजारा, चांद 14% बड़ा और 30% चमकीला नजर आएगा

Date:

--Advertisement--

आज 5 नवंबर को पूर्णिमा के अवसर पर अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। चंद्रमा आज अपने पूरे शबाब पर होगा और इसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा। इस दिन चांद अन्य दिनों की तुलना में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देगा। इसका कारण है चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी, जो आज काफी कम होगी। यह 2025 का सबसे नजदीकी सुपरमून होने वाला है।

Advertisement – HIM Live Tv

यह सुपरमून अंतरिक्ष में बीवर मून के नाम से जाना जाता है। भारत में आज शाम लगभग 6:30 बजे यह दिखाई देगा। इसके लिए मौसम साफ होना आवश्यक है। अगर बादल या धुंध नहीं होगी तो इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।

बीवर मून का नाम क्यों पड़ा?

नवंबर में उत्तरी अमेरिका में बीवर यानी ऊदबिलाव आने वाले ठंडे महीनों के लिए अपने बिल तैयार करते हैं और खाने का भंडारण करते हैं। यह उनके लिए भोजन इकट्ठा करने का आखिरी मौका होता है, इसलिए इस समय के चांद को बीवर मून कहा जाता है। इसे फ्रॉस्ट मून और डियर रटिंग मून के नाम से भी जाना जाता है।

चांद की पृथ्वी के चारों ओर घूमने की कक्षा अंडाकार होती है। कभी-कभी यह पृथ्वी के काफी करीब आता है और ज्यादा बड़ा दिखाई देता है, जिसे सुपरमून कहते हैं। आज चांद पृथ्वी से सिर्फ 3,57,000 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा, जो पूरे साल में सबसे कम है।

नवंबर में एक और खगोलीय घटना

नवंबर में धूमकेतु लेमन भी दिखाई देगा। यह बृहस्पति परिवार का सदस्य है और दक्षिण-पश्चिम आकाश में शनि से 20 डिग्री ऊपर दिखाई देगा। धूमकेतु लगभग 5 साल 7 महीने में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है और नवंबर के अंत में पृथ्वी के करीब से गुजरता है। इसे टेलिस्कोप की मदद से आसानी से देखा जा सकता है।

यदि आप अद्भुत खगोलीय घटनाओं को देखना चाहते हैं, तो आज शाम तैयार रहिए और आकाश की ओर नजरें उठाइए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।