सिरमौर में बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त इंजीनियर घर छोड़ने को मजबूर

Date:

--Advertisement--

सेवानिवृत्त अभियंता सोम चंद, जो बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता थे, अपने विभाग की लापरवाही के कारण परिवार सहित अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। धौलाकुआं में उनके पुराने मकान के ऊपर से 33 केवी की बिजली लाइन मात्र तीन फुट की ऊंचाई से गुजर रही है, जिससे छत पर जाना खतरनाक हो गया है। उन्होंने दिसंबर 2023 में अधीक्षण अभियंता को पोल की ऊंचाई 9 मीटर से 13 मीटर करने के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी गई। इसके बाद, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने मौके पर आकर रिपोर्ट बनाई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। सुरक्षा को देखते हुए सोम चंद और उनका परिवार अब रामपुर बंजारन में रहने को मजबूर है। विद्युत बोर्ड नाहन के अधीक्षण अभियंता डी.एस. ठाकुर ने बताया कि अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट मिलते ही इस मामले में जल्द कार्यवाही की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा बदलाव, स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें सितंबर की आखिरी तारीख

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की नियमित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रतिधारण और नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। स्कूल 1 से 30 सितंबर तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे, जबकि इसके बाद विलंब शुल्क लागू होगा।

मंडी में देर रात भीषण हादसा: तीन ट्रकों से टकराई तेज रफ्तार कार, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल

मंडी के अलसू फोरलेन चौक के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार तीन ट्रकों से टकरा गई। हादसे में हरियाणा निवासी 26 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Kangra: शाहपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद

शाहपुर के चंबी पुराने पुल के पास कांगड़ा पुलिस CIA टीम ने HRTC बस की जांच के दौरान अमृतसर निवासी दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kangra: शाहपुर की खोली खड्ड में व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया; सर्च ऑपरेशन के दिए...

शाहपुर की खोली खड्ड में जलस्तर बढ़ने और एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना पर विधायक केवल सिंह पठानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए।