कांगड़ा: लापता महिला का 10 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, वह घर पर अकेली रहती थी

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत मस्सल के ओचा गांव में लापता महिला राजकुमारी का 10 दिन बीत जाने पर भी कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने लगभग 50 पुलिस कर्मियों के साथ गांव और आस-पास के जंगल का हर कोना छान मारा, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने महिला की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड की मदद भी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इससे महिला के परिवार वाले काफी चिंतित हैं। राजकुमारी (54), जो स्वर्गीय हरवंश लाल की पत्नी हैं, 22 सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे बिना बताये घर से कहीं चली गई थीं।

परिजनों ने विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश की, और जब उन्हें कहीं नहीं मिला, तो महिला के देवर ने स्थानीय पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के पति का 17 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, और उनके कोई संतान नहीं है। वह अकेले ही घर पर रहती थीं।

इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि जिस दिन पुलिस को महिला के गुम होने की सूचना मिली, उसी दिन से पुलिस मामले की जांच कर रही है और तलाश जारी है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं