Himachal: JP नड्डा की बड़ी सौगात: हिमाचल को 950 करोड़ का हेल्थ पैकेज, हर जिले में मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा!

Date:

--Advertisement--

शिमला, 1 नवंबर 2025। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए 950 करोड़ रुपये के बड़े पैकेज का ऐलान किया है। इसमें से 650 करोड़ रुपये की राशि आईजीएमसी शिमला सहित प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए स्वीकृत की गई है।

इसके साथ ही नड्डा ने हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर संस्थान खोलने की भी घोषणा की है।

यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यह कदम हिमाचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

राजेंद्र राणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर, टांडा, शिमला और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों के लिए एक-एक टेस्ला एमआरआई मशीन देने की घोषणा की है। वहीं, मंडी और चंबा मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी को बढ़ावा देने के लिए हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलरेटर मशीनें भी लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 67 स्थानों पर ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ खोले जाएंगे।

राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा,

“एक तरफ प्रदेश सरकार केंद्र पर झूठे आरोप लगाती है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल पर लगातार मेहरबान रही है। आज भी प्रदेश के 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्य केंद्र की सहायता से ही चल रहे हैं।”

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में नड्डा ने हमीरपुर को शिशु मातृ अस्पताल के अपग्रेडेशन की सौगात भी दी थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।