Hamirpur: HPTU हमीरपुर ने जारी किया दिसंबर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल! 3 दिसंबर से शुरू होंगी एग्ज़ाम, देखें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 31 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर ने दिसंबर में होने वाली स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) सेमेस्टर परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं।

विश्वविद्यालय की योजना के अनुसार, नियमित और री-अपीयर परीक्षाएं 3 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेंगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कमलदेव सिंह कंवर ने बताया कि यह शेड्यूल अस्थायी (Tentative) है और इसमें जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जा सकते हैं।

“संस्थान 15 नवंबर तक भेजें अपने सुझाव”

कंवर ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को 15 नवंबर तक समय दिया गया है ताकि वे शेड्यूल की जांच कर किसी भी त्रुटि या सुझाव को विश्वविद्यालय को भेज सकें।

संस्थानों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, जिसके बाद अंतिम परीक्षा सूची 20 नवंबर को जारी की जाएगी।

“सभी परीक्षा केंद्रों को भेजे गए निर्देश”

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं और विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।