Shimla: 6 मई को मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश, फिर भी 805 पदों पर प्रिंसिपल प्रमोशन सूची अब तक लटकी — शिक्षकों में नाराजगी बढ़ी

Date:

--Advertisement--

शिमला, 29 अक्तूबर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया एक बार फिर अटकी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 मई 2025 को शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में प्रवक्ता और हैडमास्टर से प्रिंसिपल पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक 805 पदों पर पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है।

इस देरी को लेकर राजकीय टीजीटी कला संघ ने मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग सचिव को ज्ञापन भेजा है, जिसमें फाइल को अविलंब क्लीयर करने की मांग की गई है।

लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं प्रिंसिपल

शिक्षक संघ के अनुसार,

• वर्ष 2023 में 380 प्रिंसिपल रिटायर हो चुके हैं,

• वर्ष 2024 में 318,

• और वर्ष 2025 के दिसंबर तक 288 प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

इस तेजी से हो रही सेवानिवृत्तियों के चलते कई स्कूल स्थायी प्रिंसिपल के बिना चल रहे हैं। संघ का कहना है कि डीपीसी फाइल को लोक सेवा आयोग और कार्मिक विभाग से जल्द अप्रूव करवाया जाए ताकि योग्य शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पहले प्रमोशन मिल सके।

सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग

संघ ने प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि 270 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ता से प्रिंसिपल पदोन्नति की फाइल भी तुरंत जारी की जाए। संघ का कहना है कि इस देरी से शिक्षकों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है, जबकि कई स्कूलों में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।