Kangra: कांगड़ा जिले में 25 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 अगस्त – कांगड़ा जिला में लगातार भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा (IAS) ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी करते हुए सोमवार, 25 अगस्त 2025 को जिले के सभी सरकारी/निजी शैक्षणिक संस्थान, तकनीकी संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, आवासीय संस्थान इस आदेश से बाहर रखे गए हैं।

प्रशासन ने बताया कि पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई गांवों की सड़कें बंद हो गई हैं और कनेक्टिविटी बाधित हुई है। इसके अलावा भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे जनसुरक्षा को गंभीर खतरा है।

आदेश के अनुसार, शिक्षण और प्रशासनिक स्टाफ को अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्य करने होंगे। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।