छुट्टी पर घर आया था जवान, अगली सुबह हुई मौत… रहस्यमयी हालात में गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सेना में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

घटना दधोल खुर्द गांव की है, जहां रहने वाले अरुण कुमार उर्फ गोल्डी (37) पुत्र श्री राम पाल, रविवार को छुट्टी पर घर लौटे थे। लेकिन महज एक दिन बाद सोमवार को उनकी अचानक मौत हो गई। जवान की असमय मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अरुण देलग कस्बे में एक दुकान के बाहर बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस, इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया।

अरुण की मौत से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। वो अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे, बुजुर्ग माता-पिता और भाई को छोड़ गए हैं।

घुमारवीं के डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हर एंगल से की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अरुण देलग क्यों गए थे और क्या वह किसी से मिलने पहुंचे थे।

फिलहाल जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।