Kangra: जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर भड़के युवा, बोले- ये धोखा है, शोषण है, स्थायी नौकरी चाहिए!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में सरकार के खिलाफ गरजे युवा, जॉब ट्रेनी पॉलिसी को बताया ‘शोषणकारी’

हिमाचल प्रदेश सरकार की नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ सोमवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित डीसी ऑफिस के बाहर अलग-अलग इलाकों से पहुंचे दर्जनों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को जमकर घेरा।

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि ये नई नीति उनके भविष्य के साथ एक खुला मज़ाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इसे जल्द वापस नहीं लिया तो वे शिमला सचिवालय का घेराव करेंगे।

युवाओं का दर्द, उनके ही शब्दों में

हरीश कुमार ने साफ कहा, यह पॉलिसी युवाओं के साथ धोखा है। 2 साल की अस्थायी नौकरी और फिर से परीक्षा देना पूरी तरह से गलत है। सरकार इसे फौरन रद्द करे, वो भी लिखित आदेश के साथ।

दीक्षा डोगरा बोलीं, हमने डिग्री, डिप्लोमा और टैट पास किया है। फिर भी हमें ट्रेनी बना दिया गया और 2 साल बाद दोबारा परीक्षा? यह नीति हमारी योग्यता का अपमान है।

विकी ने सवाल उठाया, जब एक बार आयोग ने परीक्षा लेकर हमें चुना है, तो फिर दोबारा परीक्षा क्यों? फिर तो आयोग की परीक्षा का क्या मतलब रह जाता है? यह पॉलिसी हमें कतई मंजूर नहीं।

कुलदीप ने चिंता जताई, हमें दो साल के लिए सिर्फ ट्रेनी माना जाएगा, सरकारी कर्मचारी नहीं। इसका मतलब यह है कि हमारे पास कोई अधिकार नहीं होंगे और अधिकारी कभी भी हमें शोषित कर सकते हैं।

अरुण ने कहा, हमने टैट पास किया, ट्रेनिंग ली, अब आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सरकार हर बार नई नीति लाकर हमारे भरोसे को तोड़ देती है। यह सरासर अन्याय है।

पूजा ने साफ शब्दों में कहा, जब दो साल बाद फिर परीक्षा ही लेनी है, तो सरकार पहले से स्थायी नियुक्ति क्यों नहीं देती? यह सिर्फ तनाव बढ़ाने वाली नीति है, जिससे पारदर्शिता भी खत्म हो सकती है।

युवाओं की यह नाराजगी सरकार के लिए एक बड़ा संदेश है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। अब देखना ये है कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।