Kangra: देहरा में तड़के बड़ा सड़क हादसा! बेसहारा गाय को बचाने की कोशिश में ट्रक डिवाइडर से भिड़ा, ड्राइवर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के देहरा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैहरनपुखर के पास एनएच-503 पर एक ट्रक, जो टैरेस स्थित फैक्टरी से माल छोड़कर लौट रहा था, अचानक सामने आए बेसहारा गौवंश को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराया। हादसा सुबह करीब 2:30 बजे हुआ।

इस जोरदार टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट-फूट गया और ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए देहरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल चालक के बयान भी दर्ज किए हैं।

स्थानीय लोगों में रोष, उठाई ये मांग
स्थानीय लोगों ने हादसे पर नाराज़गी जताते हुए बताया कि इस इलाके में रात के समय बेसहारा गौवंश सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे आवारा पशुओं को सुरक्षित गोशालाओं में भेजने की ठोस व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सड़क पर बेसहारा जानवरों की मौजूदगी अब सीधा खतरा बनती जा रही है। समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे और जानलेवा साबित हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।