Kangra: पालमपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार, दूसरा नाबालिग जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया

Date:

--Advertisement--

पालमपुर में नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो युवक शामिल पाए गए हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी एक दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपनी ओर से उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लड़की के घर लौटने पर उसने परिजनों को बताया कि दो युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए थे, जहां उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया गया।

घटना के बाद आरोपी लड़की को पालमपुर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उनमें से एक आरोपी नाबालिग है। उसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत ऊना स्थित जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी बालिग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। पुलिस अब होटल और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर की बरूही पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक रणबीर सिंह निक्का, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; स्थानीय लोगों से भी की मुलाकात

नूरपुर की बरूही पंचायत में युवा क्लब बरूही के क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों और अपने पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की।

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।