Mandi: आपदा में टूटे पर दूसरों के लिए बने सहारा: डीएफओ धर्मचंद शर्मा की मिसाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस आपदा में कई लोगों के घर, खेत और कारोबार के साधन पूरी तरह से तबाह हो गए। जहां अधिकतर लोग इस त्रासदी से खुद को संभालने में लगे हैं, वहीं एक अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सबका दिल जीत लिया।

यह मिसाल कायम की है डीएफओ रोहड़ू धर्मचंद शर्मा ने, जोकि सराज क्षेत्र के सुराह गांव के निवासी हैं। इस आपदा में उनका खुद का घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने नुकसान को दरकिनार करते हुए आपदा प्रभावितों की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 50 से अधिक प्रभावितों को करीब दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

धर्मचंद शर्मा ने यह सहायता सीधे गूगल-पे के माध्यम से भेजी, ताकि जरूरतमंदों तक बिना किसी देरी के मदद पहुंच सके। एक लाभार्थी ने बताया कि किसी को ₹3,000 तो किसी को ₹5,000 की सहायता राशि मिली। इस सहयोग ने आपदा प्रभावितों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। उनका कहना है कि जब सब कुछ टूट चुका था, तब इस तरह की मदद ने उन्हें फिर से जीने का हौसला दिया।

धर्मचंद शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में डीएफओ के पद पर कार्यरत हैं और सावड़ा (रोहड़ू) में डीएम, फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के रूप में तैनात हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि जब सेवा का भाव सच्चा हो, तो कोई भी कठिनाई रास्ता नहीं रोक सकती। उनकी इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना स्थानीय पंचायत प्रधान कर्म सिंह ने भी की और कहा कि धर्मचंद शर्मा जैसे अधिकारी ही समाज में विश्वास और सकारात्मकता की लौ जलाए रखते हैं।

धर्मचंद शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और सेवा से बढ़कर कोई कर्त्तव्य नहीं।” उनका यह मानवीय कदम समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया है, जो दिखाता है कि असली अधिकारी वही है जो संकट के समय अपने लोगों के साथ खड़ा होता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।