Kangra: कांगड़ा में ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए 10 ट्रैकिंग रूटों पर चेक पोस्ट, बिना पंजीकरण ट्रैकिंग पर रोक

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग के दौरान बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी दी कि अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों के शुरुआती बिंदुओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक ट्रैकर का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य ट्रैकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी वास्तविक समय में निगरानी करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। चेक पोस्टों पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों तथा अन्य स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो ट्रैकिंग शुरू करने से पहले सभी व्यक्तियों का पंजीकरण करेंगे।

स्थापित किए गए चेक पोस्ट सल्ली, नौहली, गल्लू टेंपल, खडोटा गांव, कंड कडियाणा, जिया, थाला, नानाहार, उतराला पावर प्रोजेक्ट और राजगुंधा में लगाए गए हैं। इन स्थानों को ट्रैकिंग के लिहाज से सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है, और इन्हीं क्षेत्रों में ट्रैकर्स के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं।

इस व्यवस्था को कानूनी रूप देने के लिए जिला दंडाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब बिना पंजीकरण के ट्रैकिंग करना प्रतिबंधित होगा। जो भी व्यक्ति इन चिन्हित मार्गों पर बिना पंजीकरण ट्रैकिंग करते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग प्रेमियों और टूर ऑपरेटरों से अनुरोध किया है कि वे इस व्यवस्था में सहयोग करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन का यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि ट्रैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोका जा सके। अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कांगड़ा से संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।