Shimla: उड़ीसा छात्रा प्रकरण पर शिमला में NSUI का विरोध प्रदर्शन, आरोपी प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला शिमला (शहरी) ने जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा के नेतृत्व में उड़ीसा की एक छात्रा के साथ हुए शोषण के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में उड़ीसा के फकीर मोहन महाविद्यालय में बीए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ एक प्रोफेसर द्वारा की गई कथित प्रताड़ना के विरोध में आयोजित किया गया। इस घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में गहरा रोष देखने को मिला।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि उड़ीसा में जिस तरह से गुरु और शिष्य के रिश्ते की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है, वह बेहद निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने कहा कि छात्रा द्वारा न्याय की गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की, जिससे आहत होकर उसे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा। शुभम वर्मा ने इस घटना को भाजपा शासित राज्य में हो रहे छात्र उत्पीड़न का उदाहरण बताया और कहा कि एनएसयूआई देशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित शिमला शहरी क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रणदीप ठाकुर ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उसे कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र या छात्रा को इस तरह की पीड़ा न सहनी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव यशवंत सिंह, रमेश कुमार, विक्रम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

इसी बीच, एनएसयूआई ने ठियोग में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शिमला के नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) नितिन देशटा की अध्यक्षता में ठियोग में संगठन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनएसयूआई की विचारधारा और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। नितिन देशटा ने बताया कि आने वाले समय में ठियोग में एनएसयूआई की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने का काम तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस बैठक में ठियोग विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. रणजीत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अंकुश वर्मा, एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन महाजन, वंश शर्मा और ठियोग एनएसयूआई इंचार्ज स्मृति सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

एनएसयूआई द्वारा एक ओर जहां उड़ीसा की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाई जा रही है, वहीं संगठनात्मक ढांचे को भी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।