Kullu: मनाली में किराए के मकान से पकड़ी गई 7.14 ग्राम चिट्टा, युवक-युवती गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोम्पा रोड के पास स्थित नई पार्किंग के समीप एक मकान में दबिश देकर एक युवक और युवती को 7.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे दो लोगों के पास नशा पदार्थ हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जब तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां से 7.140 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की (उम्र 26 वर्ष), पुत्र सुरेश चंद, निवासी उमरी विजर्ग, डाकघर रेरिया, तहसील डेरापुर, जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान शिवानी, निवासी टीका बणी, डाकघर योल कैंट, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह नशा कहां से आया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।