मंडी की जनता कंगना के बयानों को देती है महत्व: भाजपा

Date:

--Advertisement--

द्रंग मंडल भाजपा के नेताओं ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के बयानों का जवाब देते हुए कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता अपनी सांसद कंगना रनौत के बयानों को महत्व देती है। इसी समर्थन के चलते कंगना को 70 हजार से अधिक मतों से जीतकर संसद भेजा गया है।

पंडोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान द्रंग मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तुलसी राम, द्रंग मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष लीला प्रकाश और मीडिया प्रभारी गोपाल ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि यदि कौल सिंह ठाकुर को लगता है कि कंगना के बयानों की कोई कद्र नहीं है, तो वे उन पर बयान क्यों दे रहे हैं।

उन्होंने कौल सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया कि जब डयोड गांव में आपदा के बाद स्थिति सामान्य हो गई, तभी वे यहां बयान देने आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।