Sirmaur: कालाअम्ब-पांवटा हाइवे पर ढाबे में लगी भीषण आग, लाखों का नुक्सान – शॉर्ट सर्किट से मची तबाही

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नाहन विकास खंड के अंतर्गत कालाअम्ब-पांवटा साहिब हाईवे पर रविवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। यह आग शंभूवाला के समीप स्थित एक ढाबे में लगी, जिससे लाखों रुपये का नुक्सान हुआ। यह ढाबा “हिल वे” नाम से चल रहा था और इसका संचालन प्रवीण कुमार पुत्र स्वरूप सिंह, निवासी बनकला कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

आदर्श अग्निशमन केंद्र नाहन को इस हादसे की जानकारी रविवार दोपहर लगभग 1 बजे मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत रवाना हुआ। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने बची हुई आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। इस टीम में फायरमैन जय प्रकाश, निरंजन सिंह, मान सिंह और चालक कंवर सिंह शामिल थे।

इस आगजनी की घटना में ढाबे के अंदर रखा कीमती सामान—जैसे कि फर्नीचर, एलईडी, चार फ्रीज, कूलर, कुर्सियां व अन्य जरूरी उपकरण—पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ढाबा मालिक प्रवीण कुमार ने अनुमान लगाया है कि इस घटना में उन्हें करीब 6 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस भारी नुक्सान की भरपाई के लिए उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें।

घटना की पुष्टि करते हुए स्टेशन फायर ऑफिसर नाहन राज कुमार ने बताया कि आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और बिजली से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित जांच करवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।