Kangra: मटौर-शिमला NH पर पुराना कांगड़ा के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, 1 घंटा थमे रहे वाहनों के पहिए

Date:

--Advertisement--

शनिवार सुबह मटौर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुराना कांगड़ा के पास भूस्खलन हो गया, जिससे मलबा सड़क पर आ गिरा और यातायात करीब 1 घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्कूली बच्चों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों को पुराना कांगड़ा संपर्क मार्ग से होकर जाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर यातायात को फिर से चालू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन वाले स्थान से रुक-रुक कर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इस दौरान स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र जान जोखिम में डालकर पैदल ही रास्ता पार कर रहे थे। लगभग 11:30 बजे उसी स्थान पर फिर से भूस्खलन हुआ, जिससे करीब 15 मिनट तक यातायात फिर से बाधित रहा। इसके बाद, जेसीबी की सहायता से मलबा हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।