Chamba: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही: चम्बा के चुराह में पुल बहा, चार पंचायतों का संपर्क टूटा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला एक बार फिर भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। चुराह उपमंडल में रविवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे कठवाड़ नाले में अचानक भारी बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आकर चम्बा-चांजू मार्ग पर स्थित पुल बह गया, जिससे क्षेत्र की चार पंचायतें — बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू और देहरा — जिला व उपमंडल मुख्यालय से पूरी तरह से कट गई हैं। यह पुल ही इन पंचायतों को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने का एकमात्र रास्ता था। पुल के बहने से ग्रामीणों को अब आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बारिश शुरू होते ही कन्गेला की तरफ बादल फटा, जिसके बाद कठवाड़ नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। तेज बहाव में नाले पर बना पुल टूटकर बह गया। साथ ही नाले के किनारे बने पारंपरिक घराट भी इस बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस बाढ़ ने न केवल आवाजाही को बाधित किया है, बल्कि किसानों के खेतों और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से मक्की की फसल बह गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

इसी तरह की एक और घटना टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में भी हुई, जहां बाढ़ के कारण पैदल पुल बह गया और कुछ घराट तबाह हो गए। बाढ़ ने खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे गांव के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जानमाल की हानि की खबर नहीं है। कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने जानकारी दी कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए क्षेत्र के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बादल फटने की इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग का पुल बह गया है और राहत व बचाव कार्यों के लिए सभी पटवारी, कानूनगो और संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। बारिश थमने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बहाल करने के लिए अस्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं और मौसम साफ होते ही मशीनरी लगाकर रास्ता बहाल किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग बहाल होगा और सामान्य जीवन पटरी पर लौटेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।