Himachal: परवाणू में डेंगू का खतरा: ईएसआई अस्पताल में सामने आए दो मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Date:

--Advertisement--

बरसात का मौसम शुरू होते ही परवाणू शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। ईएसआई अस्पताल परवाणू में डेंगू के दो मामलों की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सतर्क हो गए हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद दोनों विभागों ने मिलकर डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ईएसआई अस्पताल की इंचार्ज डॉ. ज्योति कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि परवाणू शहर में अब तक डेंगू के दो केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी बांह के कपड़े पहनें और अपने घर व आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें।

डॉ. कपिल ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतने से इस तरह की बीमारियों से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर परिषद के सहयोग से डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए नगर क्षेत्र में निरीक्षण, सफाई और जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश और बढ़ती नमी को देखते हुए विभाग किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे पानी जमा न होने दें और मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।