Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया, सफलता दर 92.05% रही

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा अप्रैल से मई माह के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों — चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति — के सरकारी और निजी महाविद्यालयों से कुल 1511 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम के अनुसार 1391 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 120 विद्यार्थियों को रिअपीयर (RA) श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार परीक्षा परिणाम का औसत 92.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

Advertisement – HIM Live Tv

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के एग्जामिनेशन पोर्टल पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फॉर्म 28 जून से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भरने के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों का परिणाम पुनः उपस्थित (RA), परिणाम प्रतीक्षित (RLIA) या अनुपस्थित (AB) की श्रेणी में है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपने संबंधित महाविद्यालय या विभाग से संपर्क करें ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।