Chamba: पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, आषाढ़ मेले से लौटते वक्त कार गहरी खाई में गिरी

Date:

--Advertisement--

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सचिव मनोज अत्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पधर में आयोजित जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेले की सांस्कृतिक संध्या देखकर अपने घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान जैसे ही उनकी कार बोंखरी मोड़-नगाली संपर्क मार्ग पर चौहड़ा नाला के पास पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

Advertisement – HIM Live Tv

कार के गिरते ही वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज अत्री वाहन से छिटककर बाहर जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोज अत्री (उम्र 44 वर्ष) पुत्र महेश राज, निवासी पंडोल, डाकघर शेरपुर, तहसील डल्हौजी, जिला चम्बा के रूप में की गई है। वह टप्पर पंचायत में बतौर पंचायत सचिव सेवाएं दे रहे थे।

हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। उसके बाद लगभग साढ़े 10 बजे स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बनीखेत पुलिस चौकी को हादसे की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी ले जाया गया।

डल्हौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की प्रारंभिक जानकारी में वाहन का अनियंत्रित होना और सड़क की स्थिति संभावित कारण माने जा रहे हैं।

यह दुखद घटना चम्बा ज़िले में सड़क सुरक्षा और आधारभूत ढांचे की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। पंचायत सचिव की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।