Sirmaur: सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुए का हमला, पांवटा साहिब में आंगन से कुत्ते को उठा ले गया शिकारी!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के टोका गांव में शुक्रवार देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई, जब एक तेंदुआ एक घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

मिली जानकारी के अनुसार, कुत्ता पहले घर के गेट के अंदर आंगन में मौजूद था और वहां एक गाड़ी भी खड़ी थी। बताया गया कि उसी गाड़ी के दूसरी ओर खेतों में तेंदुआ घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही कुत्ता गेट से बाहर निकला, तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। कुत्ते ने जान बचाने की कोशिश करते हुए वापस गेट के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन तब तक तेंदुआ उसे पकड़ चुका था। वह कुत्ते को उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तो सब हैरान रह गए। वीडियो में तेंदुए का हमला स्पष्ट रूप से नजर आता है। इस भयावह दृश्य के बाद से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से आस-पास की पंचायतों में तेंदुए को देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या यह वही तेंदुआ है या कोई नया?

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। विभाग के रेंज ऑफिसर सुरेंद्र ने बताया कि टोका गांव में एनाइडर सिस्टम लगा दिया गया है, जिससे तेज आवाज़ उत्पन्न कर जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने में मदद मिल सके। इसके अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने पालतू जानवरों को रात के समय सुरक्षित स्थानों पर रखें और सतर्क रहें।

गांव के लोगों ने वन विभाग से अपील की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, क्योंकि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ अब इंसानी बस्तियों तक पहुंच रहा है, जिससे भविष्य में और अधिक गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।