Kangra: आठवें दिन भी लापता ट्रैकर नितिन शर्मा का सुराग नहीं, तलाशी अभियान में कोई ठोस संकेत नहीं

Date:

--Advertisement--

आदि हिमानी चामुंडा ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकले प्रोफेशनल ट्रैकर नितिन शर्मा को लापता हुए आज आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पहाड़ों में मौसम साफ रहा, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम रही। इस बीच नितिन की तलाश में संयुक्त टीमें तेलंग पास और लगभग 5000 मीटर ऊंची पहाड़ियों तक पहुंचीं, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

Advertisement – HIM Live Tv

उल्लेखनीय है कि ऊना जिला के अंब उपमंडल के गांव लोहारा निवासी 27 वर्षीय नितिन शर्मा 14 जून की सुबह आदि हिमानी चामुंडा ट्रैक पर निकले थे। लेकिन जब वे घर नहीं लौटे तो उनकी बहन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन दल, ट्रैकर मित्रों और पुलिस की संयुक्त टीम उनकी खोज में जुट गई। साथ ही चंबा जिले की टीमें भी सर्च अभियान में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन नितिन का कोई पता नहीं चल पाया है।

स्रोतों की मानें तो अब तक सर्च किए गए स्थानों पर न तो कोई फुटमार्क मिले हैं और न ही अन्य सुराग। इससे यह संदेह उत्पन्न हो गया है कि क्या नितिन वास्तव में इसी ट्रैक पर निकले थे, या कहीं रास्ता भटक गए और किसी सुरक्षित स्थान पर मदद का इंतजार कर रहे हैं।

नितिन की तलाश में मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की भी मदद ली जा रही है। पुलिस और राहत टीमें मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर खोज को आगे बढ़ा रही हैं, ताकि यदि कोई एक भी सुराग मिले तो नितिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

साथ ही नितिन के पिता और कुछ मित्र भी खुद से पहाड़ों की ओर निकल पड़े हैं और निजी स्तर पर तलाश में जुटे हैं। सभी की यही कोशिश है कि जल्द से जल्द नितिन की कोई जानकारी मिले और वह सुरक्षित वापस लौट आएं।

इस बीच, एक अन्य मामले में राहत की खबर यह रही कि छत्तीसगढ़ का मूल निवासी सुंदर लाल, जो पिछले पांच दिनों से लापता था, शनिवार को सकुशल अपने घर लौट आया। पुलिस के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ बिना बताए घूमने चला गया था।

वहीं, नितिन शर्मा का मामला राहत और बचाव दलों के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक अभियान के हाथ कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं लगी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर की बरूही पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक रणबीर सिंह निक्का, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; स्थानीय लोगों से भी की मुलाकात

नूरपुर की बरूही पंचायत में युवा क्लब बरूही के क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों और अपने पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की।

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।