Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात नशा तस्कर ‘निम्मा’ गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सिकंदर उर्फ निम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी का पिता आंचल भी नशा तस्करी के मामलों में पहले से शामिल रहा है और उसके खिलाफ पहले कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

यह गिरफ्तारी 4 अप्रैल 2025 को दर्ज एक मामले की जांच से जुड़ी है। उस दिन एक्साइज बैरियर चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार (HP 97-5382) से 74.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले की गहन जांच में पता चला कि आंचल, जो चौकी गांव और डाकघर, तहसील इंदौरा का निवासी है, एक कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले 5 अक्तूबर 2019 को 6.36 ग्राम हेरोइन और 25 जनवरी 2021 को 377.08 ग्राम हेरोइन तथा 1.74 लाख रुपए नकद की बरामदगी के मामले दर्ज हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि उसका बेटा सिकंदर उर्फ निम्मा भी इन मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था और फरार चल रहा था।

अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए निम्मा ने सबसे पहले नूरपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, जो ठोस साक्ष्यों के चलते खारिज कर दी गई। इसके बाद उसने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में याचिका दायर की, जहां से भी उसे राहत नहीं मिली। अंततः आरोपी ने सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में याचिका लगाई, लेकिन वहां से भी जमानत मिलने की उम्मीद न देखते हुए उसने खुद ही याचिका वापस ले ली।

इन सभी प्रयासों के विफल होने के बाद, नूरपुर पुलिस ने निम्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि आंचल और उसका बेटा दोनों मिलकर एक संगठित नशा तस्करी रैकेट चला रहे थे। जहां निम्मा तस्करी की आपूर्ति और लेन-देन में सक्रिय था, वहीं आंचल नशे का वितरण संभालता था।

यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस के निरंतर प्रयासों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इससे इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।