Chamba: सलूणी में मकान पर हमला और पत्थरबाजी: भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज, दंपति घायल

Date:

--Advertisement--

सलूणी, चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के किहार थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव बंजला, डाकघर डियूर, तहसील सलूणी निवासी हेम राज पुत्र मेला राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते शुक्रवार को तिलक राज पुत्र चमनो, गांव जलाई और उसकी बहन रीना ने उसे बेवजह गालियां दीं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement – HIM Live Tv

हेम राज ने शिकायत में बताया कि सुबह से ही दोनों आरोपी उसे परेशान कर रहे थे और शाम करीब 6 बजे तिलक राज ने उसके घर के दरवाज़े पर लाठियों से वार करना शुरू कर दिया। जब उसने रोकने की कोशिश की, तो तिलक की बहन रीना ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस हमले में हेम राज और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर किहार थाना पुलिस ने तिलक राज और रीना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस ने हेम राज की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।