Sirmaur: सिरमौर के कीरतपुर में अपहरण मामले को लेकर बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती के कथित अपहरण के मामले ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया, जब कीरतपुर गांव में तनाव फैल गया। बताया गया है कि आरोपी युवक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है और उसी गांव का निवासी है। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग प्रदर्शन करते हुए कीरतपुर गांव की ओर बढ़े। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और दूसरे पक्ष के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं।

दिनभर चले इस तनाव के बीच जिला मुख्यालय नाहन से एसपी सिरमौर एनएस नेगी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद संभाली। एसपी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही रात्रि गश्त के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इससे पहले दिन में युवती के परिजन, ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता माजरा चौक पर नेशनल हाईवे पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि शाम तक युवती का पता नहीं चला, तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। इसी चेतावनी के बाद शाम को एक बार फिर प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ गई।

मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से युवती की तलाश में तेजी लाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की मांग की। कई दिनों के बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग न मिलने से स्थानीय लोगों और संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है, जो अब प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे लेकर पहले से ही संवेदनशीलता बनी हुई है। प्रशासन के लिए अब यह मामला कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बनाए रखने की चुनौती बन गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपित की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही युवती की बरामदगी की उम्मीद की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।