Sirmaur: देशसेवा के लिए जीवन समर्पित: बीएसएफ जवान नरेश कुमार का असमय निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Date:

--Advertisement--

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात हैड कांस्टेबल नरेश कुमार का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 52 वर्षीय नरेश कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धीरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव डईं के निवासी थे और वर्तमान में पंजाब के गुरदासपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Advertisement – HIM Live Tv

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। परिजन और साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके असमय निधन की खबर से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शुक्रवार को गांव बलोटी के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बेटे शुभम कुमार ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। शुभम वर्तमान में बंदला स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है।

इस दुखद अवसर पर बीएसएफ की 24वीं बटालियन के सैकेंड इन कमांड विजेश राणा समेत कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर अपने प्रिय जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल भी इस अवसर पर पहुंचे और नरेश कुमार के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नरेश कुमार जैसे समर्पित जवानों की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। नरेश कुमार अपने पीछे पत्नी रजनी और बेटे शुभम को छोड़ गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर हालत से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।