Mandi: मंडी-पंडोह रूट पर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा बसों के कटे चालान, ₹2.72 लाख वसूला जुर्माना

Date:

--Advertisement--

आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड कुल्लू की टीम ने बीती रात मंडी से पंडोह के बीच एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने बिंद्रावणी और पंडोह के पास नाकेबंदी की और देर रात तक लगातार सघन जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में 100 से अधिक वोल्वो, टूरिस्ट और अन्य यात्री वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कई में नियमों का उल्लंघन पाया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बसों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। कई वाहनों के पास वैध परमिट नहीं पाए गए, वहीं कुछ पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स नहीं लगी थीं, जो कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत अनिवार्य है।

कुछ बसों में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड लाइट्स जैसी अवैध चीजें भी पाई गईं, जो यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा, कई वाहनों ने रोड टैक्स का भुगतान नहीं किया था और उनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र भी नहीं थे। इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए मौके पर ही चालान काटे गए और कुल ₹2,72,000 का जुर्माना वसूला गया।

हेमंत शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन वाहन मालिकों ने मौके पर जुर्माना नहीं चुकाया, उन्हें नोटिस जारी किया गया है और उन्हें यह राशि आरटीओ कार्यालय में जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभाग समय-समय पर इस तरह की औचक जांच करता रहेगा।

पर्यटन सीजन को देखते हुए यह कार्रवाई खास तौर पर की गई थी, ताकि पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। विभाग की टीमों द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, जिससे नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।