Kangra: शाहपुर में ₹96 करोड़ की जल एवं सिंचाई योजनाएं, ग्रामीण विकास को नई रफ्तार – केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 11 जून। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग ₹80 करोड़, सिंचाई योजनाओं पर ₹16 करोड़ और सीवरेज व्यवस्था पर ₹56.56 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ग्राम पंचायत बसनूर में स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण करते हुए यह जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर जल संकट उत्पन्न न हो।

Advertisement – HIM Live Tv

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जो दूध पर समर्थन मूल्य दे रहा है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि रैत ब्लॉक को शिवा प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया है ताकि बागवानी को प्रोत्साहन मिल सके और किसान आत्मनिर्भर बन सकें। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बने। उन्होंने बताया कि संसाधनों के समुचित उपयोग और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो नीतिगत बदलाव किए हैं, वे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था में परिवर्तन के माध्यम से राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कमल जीत सिंह, एसएचओ करतार ठाकुर, एसडीओ जलशक्ति रजाक मोहम्मद, एसडीओ बिजली विभाग अनिल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के जेई अग्नेश सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रधान उषा धीमान, कैप्टन पवन सिंह, पूर्व उपप्रधान अमर नाथ, प्रकाश चंद, रविंद्र सिंह, अमन ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, शेर सिंह चौधरी, राजेश शर्मा, रनिया राम, उत्तम चंद, कुलदीप सिंह, रमेश चंद, तरसेम, जगदीश चंद, शक्ति सिंह, सुभाष चंद, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।