Hamirpur: सुजानपुर में दर्दनाक घटना: 51 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर शहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां वार्ड नंबर-4 में रहने वाले 51 वर्षीय ईश्वर दास ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ईश्वर दास पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और अपने माता-पिता के निधन के बाद से अकेले रहता था। बताया गया है कि उसका भाई उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहता है, जबकि ईश्वर अलग कमरे में अकेला रह रहा था।

Advertisement – HIM Live Tv

मंगलवार देर शाम को ईश्वर दास ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसके भाई ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गया—ईश्वर दास का शव पंखे से लटक रहा था। इस पर उसने तुरंत स्थानीय थाना सुजानपुर को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश धीमान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और उसे अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ईश्वर दास दिहाड़ी मजदूरी करता था और अकेला जीवन व्यतीत कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे की वजहों को जानने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।