Kangra: करंट लगने से विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की उप तहसील हलोग धामी के अंतर्गत सोलहमील इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां करंट लगने से 29 वर्षीय हरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हरविंदर, रविंद्र सिंह का पुत्र था और कांगड़ा जिले के त्रिपल गांव (डाकघर देहरा) का निवासी था। मृतक विद्युत उपमंडल हलोग धामी में टीमेट के पद पर कार्यरत था और महज डेढ़ महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, हरविंदर किसी मकान में नया मीटर लगाने के लिए गया था। इसी दौरान ऊंचाई पर काम करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गया। इस दौरान उसका हाथ लो टेंशन (एलटी) लाइन से जा टकराया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे और नाक पर गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद हरविंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग धामी पहुंचाया, जहां डॉक्टर मोनिका ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धामी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश पाल मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने मृतक के परिवार और गांव में गहरा शोक फैला दिया है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हरविंदर की अचानक हुई मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।