Sirmaur: सिरमौर में ओवरलोडिंग का नया खेल: नंबर प्लेट बदलकर हो रही भारी खनन सामग्री की ढुलाई, RTO की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ओवरलोडिंग माफिया का नया रूप सामने आया है। आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। मंगलवार को नेशनल हाईवे-07 पर जुड्डा का जोहड़ के पास जांच के दौरान दो टिप्पर वाहनों को पकड़ा गया, जिनकी नंबर प्लेटें एक-दूसरे से बदल दी गई थीं। मामला यहीं नहीं रुका—जांच में सामने आया कि इनमें से एक टिप्पर चालक ने अपने वाहन की बॉडी तक उतार रखी थी, ताकि उसे कैबिन चैसी के रूप में दर्शाकर ओवरलोड टिप्पर को टोचन किया जा सके।

Advertisement – HIM Live Tv

टीम को देखकर दोनों वाहन चालकों ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए। जांच में जब वाहनों के चैसी नंबरों की जांच की गई, तो पाया गया कि दोनों वाहनों की नंबर प्लेट्स आपस में बदली गई थीं। जिस टिप्पर में बजरी भरी हुई थी, उसमें दूसरे वाहन का नंबर लगा था और बिना बॉडी वाले वाहन में उस टिप्पर का नंबर दर्ज था। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जब कैबिन चैसी की जांच की, तो उसमें पिछले पांच से सात दिनों की धर्म कांटे से जुड़ी माल ढुलाई की पर्चियां भी मिलीं। इससे यह साबित हुआ कि उस वाहन से भी हाल के दिनों में लगातार ओवरलोडिंग की गई थी।

जांच में पाया गया कि इस वाहन ने पांच दिनों में कुल 42 टन अधिक खनन सामग्री ढोई थी, जिसके आधार पर संबंधित वाहन संचालक पर 2.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी बीच विभाग की टीम चालकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। कुछ समय बाद, फरार हुआ एक चालक वापस आया और टिप्पर लेकर कालाअम्ब की ओर भाग निकला। विभाग ने तुरंत इसकी सूचना कालाअम्ब स्थित टीम को दी, जिसने उस टिप्पर को मौके पर दबोच लिया। जब धर्म कांटे पर उसका वजन किया गया, तो उसमें भी 10 टन बजरी अधिक पाई गई। इस पर मौके पर ही वाहन मालिक से 89,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह पूरी कार्रवाई इस ओर इशारा करती है कि जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो कानून से बचने के लिए हर बार नई चालें चल रहा है। दो दिन पहले भी बोहलियों क्षेत्र में हरियाणा नंबर के दो डम्पर पकड़े गए थे, जिनमें एक ही नंबर की प्लेट्स लगी थीं। इनमें से एक डम्पर से चार अलग-अलग नंबर प्लेट्स भी बरामद की गई थीं। 8 जून को विभाग ने ऐसे ही मामलों में कुल 5 ओवरलोड डम्पर और 5 ओवरलोड ट्रैक्टरों पर करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इससे पहले 5-6 जून की मध्य रात्रि पांवटा साहिब क्षेत्र में एसपी सिरमौर एनएस नेगी की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 22 ओवरलोड डम्पर जब्त किए गए थे। इन सभी घटनाओं से साफ जाहिर होता है कि जिला सिरमौर में ओवरलोडिंग का खेल योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है और इसमें वाहन संचालक फर्जीवाड़े की हर हद पार कर रहे हैं।

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि नंबर प्लेट बदलना कानूनन गंभीर अपराध है और इस तरह के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने पिछले तीन दिनों में सामने आए मामलों के आधार पर एसपी सिरमौर को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस पूरे सिंडीकेट पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।