Himachal: हिमाचल में शुरू होगा ई-कल्याण पोर्टल: अब पेंशन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-कल्याण पोर्टल की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। अब पात्र आवेदकों को पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। यह पोर्टल अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (ईसोमसा) द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसे हिमपरिवार पोर्टल के अंतर्गत विकसित किया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

ई-कल्याण पोर्टल को हिम भूमि, हिम परिवार, आधार और पीडीएस राशन कार्ड डाटाबेस से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी पात्र नागरिक विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदक स्वयं घर बैठे या नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब उन्हें प्रमाण-पत्र बनवाने या आवेदन जमा करने के लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर या उसके सत्यापन एवं स्वीकृति की सूचना भी आवेदक को डिजिटल माध्यम से घर बैठे मिल जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कुल आठ पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं में दिव्यांगजन, बुजुर्ग, गरीब महिलाएं, विधवाएं और एकल महिलाएं जैसे कई वर्गों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। ईसोमसा विभाग के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में इन योजनाओं पर कुल ₹1,410 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 8,24,928 लाभार्थी लाभान्वित हुए। वहीं, चालू वित्त वर्ष में इन योजनाओं में 30,000 से अधिक नए लाभार्थियों को शामिल किया गया है।

अब विभाग की योजना है कि पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर महीने दी जाएगी। पहले यह राशि तिमाही (तीन माह में एक बार) दी जाती थी, लेकिन अब अगले महीने से पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने जमा कर दी जाएगी। यह नई व्यवस्था न केवल प्रक्रियाओं को आसान बनाएगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगी और लोगों को समय पर पेंशन प्राप्त होगी।

How to Apply?

Applicants can apply by:

  1. Visiting the e-Kalyan Portal (link to be shared by the department)
  2. Logging in using Aadhaar/Family ID
  3. Filling in basic details
  4. Uploading necessary documents
  5. Submitting the form digitally

After submission, the application will undergo auto-verification, and the applicant will be informed via SMS or emailabout the status. No more waiting in queues or office rounds!

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।