Kangra: बैजनाथ में वन अधिकार अधिनियम-2006 पर जागरूकता शिविर आयोजित, एसडीएम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 09 जून 2025 — विकास खंड बैजनाथ के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तहसील बैजनाथ की विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ-साथ संबंधित पंचायतों के वन अधिकार समिति (एफआरसी) के प्रधान, उपप्रधान तथा राजस्व व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस आयोजन की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम ने की।

Advertisement – HIM Live Tv

इस कार्यशाला में लगभग 70 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम संकल्प गौतम ने कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को वन अधिकार अधिनियम-2006 की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिनियम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए उपस्थितजनों के शंकाओं का समाधान भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य सुनिश्चित करें।

एसडीएम ने यह भी जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए एक कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के तहत उपमंडल स्तर पर वन अधिकार समिति के सदस्यों, राजस्व विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। कार्यशाला के दौरान निष्क्रिय हो चुकी वन अधिकार समितियों को दोबारा सक्रिय करने और नई समितियों के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, राज्य संयोजक वन अधिकार मंच अक्षय जसरोटिया, किसान सभा तहसील कमेटी बैजनाथ के सचिव विचित्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यशाला न केवल पंचायत स्तर पर अधिनियम की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, बल्कि इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करना भी था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।