Shimla: सैंज खड्ड में पैर फिसलने से किसान की मौत, 24 घंटे में डूबने से तीसरी दुखद घटना

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के कुपवी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब खेतों से लौटते समय 38 वर्षीय एक व्यक्ति की सैंज खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निक्का राम पुत्र स्वर्गीय रामसा राम निवासी गांव गवाये, डाकघर धारचांदना, तहसील कुपवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निक्का राम रोज़ की तरह खेतों में काम करके घर लौट रहा था और रास्ते में उसे सैंज खड्ड को पैदल पार करना पड़ा। लेकिन पानी का बहाव तेज होने और फिसलन के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खड्ड में गिर गया।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर नेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह घटना शाम के समय घटी जब मृतक खेतों से लौट रहा था।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट किया कि निक्का राम किसान था और यह एक दुखद दुर्घटना थी जिसमें फिसलकर गिरने के बाद वह तेज बहाव के कारण गहराई में डूब गया। कुपवी थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई और शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है।

इस घटना से पहले, कोटखाई तहसील के दरबार गांव के पास गिरी खड्ड में भी डूबने से एक मां और बेटी की जान जा चुकी है। दोनों कपड़े धोने के लिए खड्ड के पास गई थीं और पानी में बह गईं। बीते 24 घंटों के भीतर जिला में यह डूबने से तीसरी मौत है, जिससे इलाके में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।