Solan: नालागढ़ में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मामला, 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इस बार एक 17 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है। लड़की को सर्दी और खांसी जैसे लक्षण थे, जिसके बाद पहले एक निजी अस्पताल में उसका कोविड टेस्ट करवाया गया। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोबारा टेस्ट किया गया, जिसमें भी लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई।

Advertisement – HIM Live Tv

इस मामले की पुष्टि करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने जानकारी दी कि 17 वर्षीय लड़की को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए उक्त लड़की के परिजनों सहित अन्य 18 लोगों के कोविड टेस्ट करवाए। राहत की बात यह रही कि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले नालागढ़ में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है। इस नए मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमित लड़की के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।