Kangra: मानसून पूर्व तैयारियाँ: पालमपुर में सभी विभाग आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करें – एसडीएम नेत्रा मेती

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 9 जून: उपमंडल पालमपुर में आगामी मानसून सीज़न के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। इसी के तहत सोमवार को आत्मा परियोजना के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम नेत्रा मेती ने की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समय रहते आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement – HIM Live Tv

बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक विभाग एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा और उनके मोबाइल नंबर सहित विस्तृत जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को निर्देश दिए कि वे उन स्थानों की पहले से पहचान कर लें जहाँ मानसून के दौरान सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं, और वहाँ पर पर्याप्त मशीनरी एवं संसाधन तैनात किए जाएँ ताकि सड़कों को शीघ्र बहाल किया जा सके। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग को सभी जल भंडारण केंद्रों में ब्लीचिंग पाउडर की समुचित आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए गए, जिससे पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जरूरी पूर्व प्रबंध किए जाएँ। इसके अलावा, एसडीएम ने विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधन को आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने और मॉक ड्रिल आयोजित करने को भी कहा।

खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आवश्यक खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, जिससे आपदा की स्थिति में लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में डीएसपी लोकेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमृतपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने सभी अधिकारियों को मानसून से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।