Bilaspur: तलाई बाजार में संदिग्ध हालत में साधु की मौत, शराब के नशे में गिरने की आशंका!

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिला के पुलिस थाना तलाई क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात साधु का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार, गरुणाझाड़ी के समीप स्थित बाजार में एक मनियारी की दुकान के बरामदे में साधु मृत अवस्था में सिर के बल पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। मृतक साधु ने भगवा रंग की धोती पहन रखी थी और पिछले कुछ समय से शाहतलाई क्षेत्र में रह रहा था। उसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं था।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह साधु पिछले कई वर्षों से तलाई बाजार में घूमता रहता था और नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि उसने बीती रात अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। साधु के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस थाना तलाई द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।