Himachal: हिमाचल के मंडी में दिल दहला देने वाली घटना: महिला को बेरहमी से पीटा, बेड़ियों में जकड़कर छोड़ गया आरोपी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करसोग उपमंडल के मझास गांव में एक महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी चरण दास ने महिला को बेरहमी से पीटा और उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद उसने महिला को लोहे की जंजीरों में बांधकर ताला जड़ दिया और मौके से फरार हो गया। महिला की चीखें सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं, तो उन्होंने महिला की हालत देखकर तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। पंचायत के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया और फिर रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने तुरंत महिला को करसोग अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका मेडिकल करवाया गया। प्राथमिक जांच में महिला के बाजू, कान, जांघ और पीठ पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर उसे धमकाता था और कहता था कि “तू भाग जाती है,” इसी कारण उसे बेड़ियों में बांधा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण चंद कौंडल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपी चरण दास महिला को करीब दो महीने पहले अपने घर लाया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी और तीन बच्चे भी उसी घर में रहते हैं। बताया गया है कि बीते दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चरण दास ने महिला को बेरहमी से पीटकर लोहे की जंजीरों में जकड़ दिया।

पूर्ण चंद कौंडल ने यह भी बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है और घटना के बाद बेहद घबराई हुई है। महिला की पूर्व में हमीरपुर के जीणी गांव में शादी हुई थी, लेकिन पति से अनबन के चलते तलाक हो गया था। उसके पिता का निधन हो चुका है और मां व भाई से संबंध अच्छे नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि आरोपी चरण दास शराब के नशे में अक्सर अपनी पहली पत्नी के साथ भी मारपीट करता है, जिससे वह कई बार रात को बच्चों सहित घर छोड़कर भाग जाती है।

करसोग थाना प्रभारी सोमदत्त ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय महिला जंजीरों में नहीं थी। उन्होंने कहा कि महिला के कुछ एक्स-रे करवाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता चरण दास के साथ बिना विवाह के ही रह रही थी।

यह घटना महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के प्रति समाज की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े करती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की भूमिका और समाज की सजगता अब अहम मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।