Himachal: हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव पंजीण में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर पंजीण-थुराहण सड़क पर पहुंचा और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर रच्छेडा मार्ग पर जा गिरा, जिससे वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति उसके नीचे दब गए। मृतक की पहचान बिहार निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर चला रहा था। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार के रूप में की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोग हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे और डंडों तथा लोहे की पोल की सहायता से ट्रैक्टर को उठाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी। पंकज कुमार को गंभीर हालत में एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।