Mandi: पधर के नारला में 6 जून को होगी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, सभी विभाग होंगे शामिल

Date:

--Advertisement--

पधर (जिला मंडी), 5 जून 2025: उपमंडल पधर में आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 6 जून को नारला क्षेत्र में संभावित आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा की गई।

एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का आयोजन भूकंप जैसी घटना के बाद उत्पन्न भूस्खलन की संभावित स्थिति को लेकर किया जाएगा। इस दौरान राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आपदा मित्र सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में जान और माल की क्षति को कम करने में घटना प्रतिक्रिया टीम (आईआरटी) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। एसडीएम ने सभी विभागीय सदस्यों को निर्देश दिए कि वे इस अभ्यास में अनिवार्य रूप से भाग लें और समय पर राहत कार्य शुरू करने की तैयारी रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मॉक ड्रिल के दिन अपनी आवश्यक मशीनरी और अन्य जरूरी संसाधनों के साथ उपस्थित रहें। एसडीएम ने यह भी दोहराया कि इस तरह के अभ्यास सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही सफल हो सकते हैं और आपदा की घड़ी में उनका लाभ वास्तविक स्थिति में देखने को मिलता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।