Kangra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा देते हुए कुल 233.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने देहरा क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं समर्पित की थीं। इस अवसर पर उन्होंने जलशक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन संबंधी सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। साथ ही, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन को जनता को समर्पित किया गया, जिससे लगभग पांच लाख लोगों को बेहतर बिजली सुविधाएं प्राप्त होंगी।

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत बाड़ा में सुनहेत-बस्सी सड़क मार्ग पर नारद खड्ड पर 1.75 करोड़ रुपये से बने नए पुल का भी लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, देहरा बाईपास पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के समग्र विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने देहरा में प्रस्तावित 38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परिधि गृह भवन, नागरिक अस्पताल देहरा में 26.82 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक, 99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन और 4.73 करोड़ रुपये की लागत से नए वन विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इसके अलावा, सुनहेत से बस्सी सड़क पर देही खड्ड पर 4.12 करोड़ रुपये तथा ढलियारा खड्ड पर 8.77 करोड़ रुपये की लागत से दो नए पुलों का भी शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने देहरा क्षेत्र के लिए 43 करोड़ रुपये की लागत से 24 जलापूर्ति योजनाओं के जल उपचार संयंत्रों की भी नींव रखी, जो यूवी और गैसीय क्लोरीनेशन तकनीक से युक्त होंगे। ये सभी परियोजनाएं न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देंगी, बल्कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में भी सुधार लाएंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।