Kangra: प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता : समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे – यादविंद्र गोमाचसराल पट्ट में दिसंबर तक बैली ब्रिज का निर्माण सुनिश्चित

Date:

--Advertisement--

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने प्रदेश सरकार की समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं और मांगों का समयबद्ध समाधान करना है। यह बात उन्होंने दुवक्यारा पंचायत के चसराल पट्ट गांव में आयोजित जनसभा में कही। मंत्री ने बताया कि सरकार जनसंवाद को मजबूत करते हुए सभी वर्गों के लिए योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने स्थानीय पंचायत द्वारा उठाई गई मांग के अनुसार चसराल पट्ट के जंगलेंड़ खड्ड पर दिसंबर तक बैली ब्रिज का निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की बाकी सड़क परियोजनाओं को भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। इस दौरान स्थानीय उप प्रधान जोगिंदर सिंह, ओपी धीमान, अमर सिंह, खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार, सहायक अभियंता अंकित समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।