Mandi: जड़ोल फोरलेन नाके पर 16 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, मंडी पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी

Date:

--Advertisement--

मंडी पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने मंगलवार सुबह जड़ोल के फोरलेन नाके पर दो युवकों को 16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फोरलेन पर नाका लगाया था और बिलासपुर की ओर से आ रही आल्टो कार को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और जल्दी छोड़ने की वजह बताने लगे।

Advertisement – HIM Live Tv

शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें डैशबोर्ड में छिपा प्लास्टिक का पैकेट मिला, जिसमें चिट्टा था। गिरफ्तार युवकों की पहचान दीवान चंद (22), निवासी गांव कुरानी, तहसील थुनाग, और निशांत कुमार (20), निवासी गांव मुशाला, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इसे और तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।